सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

Feb 12, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-65 इलाके में रफ्तार का कहर एक महिला के लिए काल बन गया। बुधवार दोपहर सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वा

सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

गुरुग्राम। सेक्टर-65 इलाके में बुधवार दोपहर सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला और उसके देवर को जोरदार टक्कर मार दी। घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके देवर का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी 47 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-65 इलाके में ही रह रही थीं। 11 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे ललिता अपने देवर वरुण के साथ किसी काम से बाहर निकली थीं।

जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, तभी एक अनियंत्रित वाहन उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी ने कहा हम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsWoman Killed in Hit-and-Run Incident in Gurugram Search for Unknown Driver Underway
;;;