Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsWoman Harassed by Phone and Messages in Gurugram Police Initiate Investigation
नंबरों से फोन कर महिला को परेशान करने पर मामला दर्ज

नंबरों से फोन कर महिला को परेशान करने पर मामला दर्ज

संक्षेप:

गुरुग्राम में एक महिला को फोन और मैसेज के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील मैसेज भेजे। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Dec 20, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एक महिला को फोन और मैसेज के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-65 स्थित एक प्रतिष्ठित सोसाइटी की निवासी महिला ने बताया कि एक युवक पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पीड़िता को फोन करता था। जब पीड़िता फोन नहीं उठाती या नंबर ब्लॉक कर देती, तो वह नए नंबरों से संपर्क करने की कोशिश करता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि फोन कॉल के अलावा आरोपी पीड़िता के पास अश्लील और अभद्र मैसेज भी भेज रहा था। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस निरंतर उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस की शरण ली और सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास पीड़िता का नंबर कहां से आया और इस हरकत के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।