ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामबच्चे के अपहरण में चरखी दादरी से महिला गिरफ्तार

बच्चे के अपहरण में चरखी दादरी से महिला गिरफ्तार

गांव वजीराबाद से रविवार को डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को सेक्टर-53 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस को आंशका है कि महिला बच्चा चोर...

बच्चे के अपहरण में चरखी दादरी से महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवTue, 17 Mar 2020 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

गांव वजीराबाद से रविवार को डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण करने की आरोपी महिला को सेक्टर-53 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

इससे पहले मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले कपिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहता है। 15 मार्च को घर के पास खाली जगह पर 12 गांवों के काज का आयोजन था। कार्यक्रम में रागिनी का प्रोग्राम चल रहा था। यहीं कपिल अपनी पत्नी व अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ आए थे। इस बीच अचानक बेटा गायब हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी ईस्ट चंद्रमोहन ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सभी थानों और रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से एक महिला को बच्चे के साथ हिरासत में लिया गया। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी गई। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान सत्यवती निवासी झुग्गी सेक्टर-12 गुरुग्राम के रूप में की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें