Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsWinners Announced for Haryana State-Level Science Drama Competition
राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में हिसार टीम प्रथम रही

राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में हिसार टीम प्रथम रही

संक्षेप:

गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा हुई। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संसार पब्लिक स्कूल सिरसा दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के पुरस्कार क्रमशः जीडी गोयनका और राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की छात्र-छात्रा को दिए गए।

Tue, 11 Nov 2025 11:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की मंगलवार को जारी की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार की टीम प्रथम, संसार पब्लिक स्कूल, शेखूहेड़ा, जिला सिरसा की टीम ने दूसरा और आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, जिला अंबाला की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल भिवानी के हरिद्यांश को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग जिला करनाल की ऋषिका को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा जिला हिसार को मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाली हिसार और सिरसा की टीम 1 और 2 दिसंबर को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उत्तरी भारत विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। सर्वश्रेष्ठ दो टीमों का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उत्तरी भारत विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया। डॉ. संजय प्रकाश कौशिक द्वारा विज्ञान नाटक प्रतियोगिता पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्यों, भागीदारी विवरण और विज्ञान को प्रदर्शन कलाओं के साथ जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश 22 जिले की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचारोत्तेजक और मनोरंजक नाटक प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रदर्शन ने छात्रों की वैज्ञानिक सिद्धांतों की समझ और दैनिक जीवन में उनकी प्रासंगिकता को दर्शाया।