गुरुग्राम में पत्नी और चार बच्चों की जहर देकर हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी के वजीरपुर गांव में शनिवार देर शाम पारिवारिक कलह के

गुरुग्राम में पत्नी और चार बच्चों की जहर देकर हत्या

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी के वजीरपुर गांव में शनिवार देर शाम पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने चाकू से अपना गला और हाथ काटकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद के बिलारी निवासी नाजिम अपने परिवार के साथ पिछले छह महीने से वजीरपुर में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे जब नाजिम का भाई जीशान उसके घर भोजन करने पहुंचा तो पहली मंजिल का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

कमरे में नाजिम की पत्नी 35 वर्षीय नजमा, 12 वर्षीय बेटी इकरा, दस वर्षीय शिफा, आठ वर्षीय बेटा आरम और सबसे छोटी बेटी छह वर्षीय खतीजा के मुंह से झाग निकल रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, नाजिम लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात नौ बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से जहर के नमूने और खून से सना चाकू बरामद किया है। रात करीब 11 बजे डीसीपी, एसीपी और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। घटनास्थल पर देर रात तक भीड़ जुटी रही।गृह कलह हत्याकांड की वजहपुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाजिम का अपनी पत्नी नजमा के साथ अक्सर झगड़ा होता था। नाजिम गढ़ी हरसरू में सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद नाजिम ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले बच्चों और पत्नी को जहरीला पदार्थ दिया और फिर खुद की भी जान लेने की कोशिश की। आरोपी नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।