सोहना अनाज मंडी में पहले दिन 615 क्विंटल गेहूं की आवक, आज से शुरू होगी सरकारी खरीद

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

- राज्य मंत्री के दौरे के बाद मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान, सफाई में देरी के कारण पहले दिन नहीं हो सकी खरीद

सोहना अनाज मंडी में पहले दिन 615 क्विंटल गेहूं की आवक, आज से शुरू होगी सरकारी खरीद

सोहना। स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले दिन मंडी में 615 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। गुरुवार को खरीद के दूसरे दिन भी किसानों ने सुबह आठ बजे से ही मंडी में अपनी फसल की ढेरियां लगाना शुरू कर दिया है। मार्केट कमेटी प्रशासन किसानों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। बता दें कि बुधवार को हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंडी का दौरा कर गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद की तैयारियों का जायजा लिया था।

उनके निर्देश के बाद आढ़तियों ने किसानों को फोन कर अपनी फसल लाने को कहा था। हालांकि, पहले दिन आई 615 क्विंटल गेहूं की सफाई में देरी होने के कारण सरकारी एजेंसियां इसकी खरीद नहीं कर सकीं। अब गुरुवार को इस फसल की खरीद की जाएगी ताकि किसानों को जल्द से जल्द उनका भुगतान मिल सके।50 हजार खाली बारदाना मौजूदगेहूं की सरकारी खरीद के साथ ही उसे भरने के लिए हेफेड और हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने 25-25 हजार (कुल 50 हजार) खाली बारदाने (कट्टों) का प्रबंध कर लिया है। एजेंसियों के खरीद अधिकारियों का दावा है कि जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी, और बारदाना उपलब्ध करा दिया जाएगा। सोहना मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश श्योकंद ने बताया कि गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है। किसान अपनी फसल बिक्री के लिए लाकर खुश हैं और आढ़तियों ने भी उनके लिए पूरी सुविधाएं सुनिश्चित की हुई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।