ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामकल घरों से गीला कचरा उठाया जाएगा

कल घरों से गीला कचरा उठाया जाएगा

नगर निगम की तरफ से अब हर महीने जीरो वेस्ट दिवस मनाया जाएगा। नगर निगम के सयुंक्त आयुक्त धीरज कुमार...

कल घरों से गीला कचरा उठाया जाएगा
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSat, 23 Jan 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम की तरफ से अब हर महीने जीरो वेस्ट दिवस मनाया जाएगा। नगर निगम के सयुंक्त आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को निगम गुरुग्राम द्वारा जीरो वेस्ट डे मनाया जाएगा। इस दिन कचरा उठाने वाली गाड़ियां घरों से केवल गीला कचरा ही एकत्र करेंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह 25 जनवरी को मनाए जाने वाले जीरो वेस्ट डे में सहयोग देकर सफल बनाएं। इसके पहले निगम ने 25 दिसंबर को मनाए गए जीरो वेस्ट डे में लोगों का समर्थन मिला था। उन्होंने आशा जताई कि 25 जनवरी को और भी अधिक सहयोग मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें