खेल महाकुंभ के पदक विजेता सम्मानित
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में पदक जीतकर लौटे गुरुग्राम खिलाड़ियों का शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में स्वागत किया गया। इसमें जिमनास्टिक में चार बेटियां और एथलेटिक में एक युवा खिलाड़ी शामिल हैं। खेल...
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में पदक जीतकर लौटे गुरुग्राम के खिलाड़ियों का शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में स्वागत किया गया।
जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि पंचकूला, अंबाला, करनाल, हिसार, भिवानी, रोहतक में आयोजित खेल महाकुंभ में पदक जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। कोच राम निवास ने बताया कि पंचकूला में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित खेल महाकुंभ के एथलेटिक प्रतियोगिता में गुरुग्राम के 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें हैमर थ्रो इवेंट में सुमित कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है।
कोच संदीप कुमार और कविता सैनी ने बताया कि अंबाला में आयोजित जिम्नास्टिक के रिदमिक में गुरुग्राम टीम को कांस्य पदक मिला। इस टीम में विदुशी, लाइफ अदलखा, ध्रुवी चौधरी, तनिष्क सैनी शामिल थे। बताया कि एथलेटिक में भाग लेने के लिए गुरुग्राम से 18 लड़के और लड़कियां गए थे।