बारिश के बाद पारा लुढ़का, भीषण गर्मी से राहत मिली

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

मौसम का मिजाज:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी का दौर आखिरकार थम गया है। शुक्रवार की देर रात जिले के

बारिश के बाद पारा लुढ़का, भीषण गर्मी से राहत मिली

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मिलेनियम सिटी में पिछले कई दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी का दौर आखिरकार थम गया है। शुक्रवार की देर रात जिले के कई हिस्सों में हुई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम का बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात आए इस बदलाव के चलते शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। विभाग ने शनिवार को भी बारिश के सिलसिले को देखते हुए जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश का रिकॉर्ड

मौसम विभाग द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात शुरू हुआ मौसम के बदलने का सिलसिला शनिवार तड़के तक जारी रहा। इस दौरान गुरुग्राम मुख्य शहर में जहां छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं वजीराबाद क्षेत्र में सबसे अधिक नौ मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

सामान्य प्रश्न

गुरुग्राम में तापमान में कितनी गिरावट दर्ज की गई?
गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।