ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामभोंडसी में 160 सैनिकों के परिवार सम्मानित

भोंडसी में 160 सैनिकों के परिवार सम्मानित

हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना हम सब के लिए गर्र्व की बात है। यह सैनिकों के कारण ही आज देश की सवा सौ करोड़ देशवासी चैन की सासें ले रहे है। भोंडसी में रविवार को...

भोंडसी में 160 सैनिकों के परिवार सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 23 Sep 2018 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सोहना के गांव भोंडसी में रविवार को सैनिक सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें में करीब 160 सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर के जरिये पुष्प वर्षा की गई।

कार्यक्रम में देश की रक्षा करने के दौरान शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने सैनिकों के परिजनों को संबोधित किया। कहा कि, हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की धोखे से हत्या की। यह घृणित काम कायर और कमजोर लोगों का है। उनके खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मान के लायक होता है। उसे और उसके परिवार को सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शहीदों के परिवार और सैनिकों को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया।

भोंडसी इकलौता गांव:

कार्यक्रम के आयोजक सुनील भारद्वाज ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उनका जन्म अमर- शहीदों की सरजमीं भोंडसी गांव में हुआ है। भोंडसी हरियाणा का एकमात्र ऐसा गांव है, जहां वॉर मेमोरियल बना हुआ है। यहां के अधिकारी से लेकर कई जवान देश की सेवा में लगे हैं। समारोह की अध्यक्षता कारोबारी धर्मपाल ने की। इस मौके पर मनोरंजन के लिए मशहूर कलाकार महावीर गुड्डू ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और रागिनी पेशकर समा बांध दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें