Gurgaon News: बारिश का पानी सरकारी स्कूलों में भरने से परेशानी
Gurgaon News: आफत की बारिश: -तेज बारिश का पानी सरकारी स्कूलों में भरने से परेशानी -स्कूल खुले रहने पहुंचे बच्चों की संख्या अपेक्षा कम रही -शिक्षा विभाग के आदेश में

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सरकारी स्कूलों में गुरुवार को बारिश का पानी भरने से परेशानी हुई। इसमें सेक्टर-4/7, चक्करपुर, कादीपुर, सिकंदरपुर बढ़ा, सेक्टर-14 के राजकीय स्कूल परिसरों में पानी भर गया। जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई, आवाजाही और स्वास्थ्य संबंधी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता। परिसरों में जलभराव के कारण कक्षाओं का संचालन बाधित होता है शिक्षकों ने कहा कि स्कूल खुले रहने पर पहुंचे बच्चों की संख्या अपेक्षा कम रही। स्कूलों में भरे पानी के लिए सरकार को जमीनी स्तर पर काम करके बजट जारी करनी चाहिए। अभी जो बजट आया है वो स्कूल के लिए पर्याप्त नहीं है।
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन को प्राइवेट स्कूल के साथ सरकारी स्कूलों को भी बरसात में छूट देनी चाहिए। सरकारी स्कूल के अध्यापक भी बहुत दूर दूर से नौकरी करने आते है। लेकिन निजी-सरकारी स्कूलों के लिए दो तरह के आदेश देना गलत है। इस तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। बारिश में छात्रों से लेकर शिक्षकों को स्कूल पहुंचना मुश्किल होते हैँ।


