11 ट्यूबवेलों की देखरेख करने का जिम्मा दो पंचायतों को मिला

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

सोहना, नरेश कुमार। जनस्वास्थ्य विभाग ने जल जीवन मिशन 2.0 की शुरुआत बहलपा और गढ़ीबाजीदपुर ग्राम पंचायतों से की है। इसमें 11 ट्यूबवेलों की देखरेख ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। इस योजना का उद्देश्य हर नागरिक को पर्याप्त पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करना है।

11 ट्यूबवेलों की देखरेख करने का जिम्मा दो पंचायतों को मिला

सोहना, नरेश कुमार। जनस्वास्थ्य विभाग ने केंद्र की जल जीवन मिशन 2.0 को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। विभाग ने योजना की शुरुआत खंड की ग्राम पंचायत बहलपा और गढ़ीबाजीदपुर से की है। दोनों ग्राम पंचायतों में लगे 11 ट्यूबवेलों की देखरेख करने का जिम्मा ग्राम पंचायतों को सौंप दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई जल जीवन मिशन 2.0 को ग्राम पंचायतों में लागू करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की हर घर में नल से जल योजना मिशन 1.0 की शुरुआत की थी। जिसके तहत लोगों को नल से जल उपलब्ध कराना था। लेकिन उक्त योजना को समाप्त करते हुए केंद्र सरकार ने अब मिशन 2.0 को लागू करने के आदेश जारी किए है। उक्त योजना को सभी राज्य सरकारों को जल्द से जल्द अमल में लाने के आदेश दिए गए है। ताकि हर नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा。

दो ग्राम पंचातयों की शुरुआत

जनस्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को खंड की ग्राम पंचायत बहलपा और गढ़ीबाजीदपुर में लगे ट्यूबवेलों को ग्राम पंचायतों को सौंप दिया है। ग्राम पंचायत बहपला में पांच और गढ़ीबाजीदपुर में 6 ट्यबवेलों से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। अभी तक जनस्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी ग्रामीणों को सुबह व शाम को पेयजल आपूर्ति की पूर्ति करा रहा था। अब ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति देगी।

ग्राम पंचायतें कराएगी मरम्मत

जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेलों की संख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों को ट्यबवेलों की मरम्मत का खर्चा हर माह देगी। ताकि पंचायत ट्यूबवेलों की समय पर मरम्मत करा सकेगी। ट्यूबवेलों में बिजली की मोटर से लेकर बिजली की केवल या अन्य उपकरणों को ग्राम पंचायत अपने स्तर पर उपलब्ध कराते हुए ठीक कराएगी।

केंद्र सरकार की उक्त योजना को तेजी से ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा। जिसको लेकर ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव पारित कराए जा रहे है।

- अनिल छिल्लर, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग सोहना

सामान्य प्रश्न

जल जीवन मिशन 2.0 की शुरुआत कब हुई?
जल जीवन मिशन 2.0 की शुरुआत जनस्वास्थ्य विभाग ने बहलपा और गढ़ीबाजीदपुर ग्राम पंचायतों से की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।