द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार से स्टंट
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक थार कार से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल हो गया है। युवक खिड़की से बाहर निकलकर बैठ गया था। यह वीडियो हार्दिक भाटिया ने 3 जनवरी को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने यातायात पुलिस और अन्य अधिकारियों को टैग किया।
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार से स्टंट करने का वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है। इस बार काले रंग की थार से स्टंट किया गया है। थार की परिचालक सीट पर बैठा युवक शीशा खोलकर खिड़की पर बैठ जाता है। थार के पीछे चल रही कार के चालक ने युवक के इस स्टंट को कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो तीन जनवरी का बताया जा रहा है। शनिवार दोपहर एक बजे हार्दिक भाटिया नामक युवक ने सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें यातायात पुलिस, दिल्ली के अलावा गुरुग्राम के जिला उपायुक्त और मुख्यमंत्री हरियाणा को टैग किया है।
यातायात पुलिस, दिल्ली की तरफ से जवाब में कहा गया है कि इस मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की प्रहरी ऐप पर शिकायत दर्ज करवाएं। यह वीडियो गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ गांव बजघेड़ा के आसपास की बताई जा रही है। द्वारका एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर शुरू हो जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग की तीन थार एक साथ चल रही है। 17 सेकेंड की इस वीडियो में एक थार की खिड़की का शीशा खोलकर युवक बाहर निकलता है। थार में बैठा युवक जब पीछे चल रही कार से वीडियो बनता देखता है तो वह सीट पर बैठ जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




