
छात्रों के बीच मारपीट मामले में केस दर्ज
सोहना,संवाददाता। सोहना स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में शहर थाना पुलिस ने सात नामजद
सोहना। निजी यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में शहर थाना पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मालूम हो कि गुरुवार दोपहर यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले थे। इस झगड़े में करीब छह छात्रों को चोटें आई थीं। कुछ छात्रों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल छात्र निखिल ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जब वह क्लास से बाहर आया, तो यूनिवर्सिटी के गेट पर खड़ी दो गाड़ियों में आरोपी लाठी-डंडे लिए हुए आरोपी खड़े थे।

मन्नू फागना ने उसकी कमर पर फरसे से वार किया। अन्य आरोपियों मन्नू, अशरफ राजपूत, सचिन घोड़ा रोप, भारत खटाना, कमलदीप पोसवाल आदि ने उसके साथ खड़े आशीष, हिमांशु और प्रदीप पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई थीं। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




