Gurgaon News: पेट्रोल पंप कर्मियों और युवकों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल
Gurgaon News: सोहना। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर गांव घामडौज के समीप पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हाथापाई में वायरल वीडियो में पेट्रोल

Gurgaon News: सोहना, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर गांव घामडौज के समीप पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हाथापाई में वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मी इन युवकों पर ईंटों से हमला करते नजर आ रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों पर आरोप है कि इन्होंने पहले पेट्रोल पंप के दो कर्मियों पर ईंट से हमला किया था। घायल पेट्रोल पंप कर्मी सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी में शिकायत दी कि वह घामडौज टोल के समीप एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है।
वैगनआर में सवार तीन युवक लाइन तोड़कर सीएनजी भरवाने पहुंच गए। जब सीएनजी भरवाने के लिए लाइन में लगने की बात कही तो तीनों युवक गुस्से में आ गए। इन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिकायतकर्ता और एक अन्य पेट्रोल पंप कर्मी पर इन युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। घायलों को सोहना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया। इसके बाद थाना भोंडसी पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो में दिख रहा है कि पेट्रोल पंप के छह-सात कर्मियों ने दो युवकों को पकड़ा हुआ है और उन्हें पीटा जा रहा है। पेट्रोल पंप के दो कर्मी तो ईंट से एक युवक के सिर और पीठ पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। बहरहाल, इन युवकों का अभी पता नहीं चल सका है। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


