Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsUpcoming Sensitization Assessment Exam in Gurugram Teachers Trained for Transparent Evaluation
तैयारी: परीक्षाओं से पहले शिक्षकों को किया जा रहा तैयार

तैयारी: परीक्षाओं से पहले शिक्षकों को किया जा रहा तैयार

संक्षेप:

- आगामी सेंसेक्स मूल्यांकन से पहले शिक्षकों को बनाया जा रहा परीक्षा-प्रशिक्षित तैयारी: परीक्षाओं से पहले शिक्षकों को किया जा रहा तैयार तैयारी: परीक्ष

Dec 17, 2025 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत आगामी 22 और 23 दिसंबर को प्रस्तावित सेंसेक्स मूल्यांकन परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिले के टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी या अकादमिक कमी न रह जाए। जिला नोडल अधिकारी मनोज लाकड़ा ने बताया कि 500 से अधिक प्रशिक्षित शिक्षकों की टीमें बनाई गई हैं, जो जिले के प्राथमिक स्कूलों में जाकर यह मूल्यांकन कराएंगी। जिले के कुल 365 सरकारी स्कूलों में दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्रों का आकलन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह परीक्षा पूरी तरह ऐप आधारित होगी, जिसमें छात्रों से हिंदी और गणित विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐप आधारित परीक्षा से होगी वास्तविक सीख की पहचान: इस बार की सेंसेक्स असेसमेंट पारंपरिक लिखित परीक्षा से अलग होगी। छात्रों को टैबलेट या मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रश्न दिए जाएंगे, जिनका उत्तर वे सीधे ऐप पर ही देंगे। प्रश्न छात्रों की कक्षा-स्तर की समझ, पढ़ने की क्षमता, शब्द ज्ञान और बुनियादी भाषा कौशल पर केंद्रित होंगे। इससे यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि निपुण हरियाणा के लक्ष्यों के अनुरूप छात्र कहां तक पहुंचे हैं और किन क्षेत्रों में अभी सुधार की आवश्यकता है। शिक्षकों को एक्सपर्ट्स ने दिया प्रशिक्षण: प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बताया कि परीक्षा को किस तरह चरणबद्ध तरीके से संचालित करना है, तकनीकी उपकरणों का उपयोग कैसे करना है और छात्रों को बिना किसी दबाव के परीक्षा के लिए कैसे तैयार करना है। खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि परीक्षा के दौरान स्कूलों का वातावरण सहज और सहयोगात्मक रहे, ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों का उत्तर दे सकें। छात्रों को मिलेगा फायदा: इस मूल्यांकन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बच्चों की वास्तविक सीख सामने आएगी। केवल अंक नहीं, बल्कि उनकी समझ और कौशल का आकलन होगा। इसके आधार पर शिक्षकों को यह तय करने में मदद मिलेगी कि किस छात्र को किस तरह की अतिरिक्त सहायता चाहिए। साथ ही, अभिभावकों और स्कूलों को भी यह स्पष्ट संकेत मिलेगा कि निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्य जमीन पर कितने प्रभावी ढंग से लागू हो रहे हैं।