मंडी में गेहूं चोरी करने आया चोर कार छोड़कर भागा

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

सोहना की मंडी में सोमवार को एक अज्ञात चोर ने मजदूर महिलाओं के गेहूं चोरी करने का प्रयास किया। महिलाएं शोर मचाने लगीं, जिससे चोर अपनी कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मालिक की पहचान कर ली है। मामले की जांच जारी है।

मंडी में गेहूं चोरी करने आया चोर कार छोड़कर भागा

सोहना, नरेश कुमार। मंडी में सोमवार की देर शाम मजदूर महिलाओं के गेहूं चोरी करने वाला अज्ञात चोर मौके पर कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़ी कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार मालिक की पहचान करने का दावा किया है। सोमवार की देर शाम समय करीब साढ़े सात बजे अनाज मंडी परिसर में खाली बारदाने में गेहूं को भर रही महिला मजदूरों के पास अज्ञात युवक अपनी कार को खड़ा करके आसपास चक्कर लगा रहा था। मौका लगने पर अज्ञात युवक ने गेहूं से भरे कट्टों को उठा कार में डालने लगा।

तभी महिला मजदूरों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। शोर को सूनकर मौके पर मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकाडर रामकुमार व रामअवतार तुरंत पहुंचे। महिलाओं के शोर मचाने पर अज्ञात गेहूं चोर अपनी कार को घटना स्थल पर ही छोड़ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकॉडर रामकुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर थाना से पहुंचे हवलदार देवेन्द्र ने कार को कब्जे में लेते हुए टोइंग वैन से कार शहर थाना में लेकर जाकर खड़ी कर दी। जिसके पंजीकरण नंबर से उसके मालिक की पहचान की गई। अज्ञात चोर ने कार में गेहूं से भरा एक ही कट्टा कार की पिछली सीट पर डाला था। शोर मचने पर अज्ञात चोर भाग गया। मामले की जांच कर रहे हवलदार देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कार मालिक की पहचान कर ली गई है। कार पर अंकित पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक को बुलाया जा रहा है। ताकि कार के असली मालिक की सही से पहचान हो सके और गेहूं में चोरी करने के दौरान कार को लेकर कौन आया था। ताकि असल चोर की पहचान हो सके। इसलिए कार मालिक को नोटिस दे दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।