बच्चा चोर गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इन्हें शनिवार को गिरफ्तार...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवMon, 17 Jan 2022 03:01 AM
बच्चा चोर गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उनकी पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी कुलवंत और राजस्थान के अलवर निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें रविवार को इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। मामले में अब तक कुल नौ आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।