सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गांव जमालपुर निवासी रणबीर सिंह शनिवार दिल्ली से ड्यूटी करके बाइक से लौट रहे थे। नरसिंहपुर के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।...
सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना गांव जमालपुर निवासी रणबीर सिंह शनिवार दिल्ली से ड्यूटी करके बाइक से लौट रहे थे। नरसिंहपुर के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक दिल्ली पर्यटन विभाग में कर्मचारी थे। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर 37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी घटना शनिवार को ही तावडू रोड पर हुई। गांव पाड़ा में किराये पर रह रहे बिनौला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी वाले प्रदीप साइकिल से घर जा रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अमेठी के गांव भदमर के रहने वाले थे। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।