ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामदो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

दो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया है, जहां से इन्हें 14 दिन...

दो किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 09 Sep 2018 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पहला मामला सिकंदरपुर के पास का है। इसमें छत्तीसगढ़ में चंपा का रहने वाला भानु प्रताप पांडेय शनिवार को एक किलो 300 ग्राम गांजा लेकर बेचने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस ने मौके से गांजा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार डीएलएफ फेज तीन में पुलिस ने पूर्णिया बिहार के रहने वाले मिथिलेश शाह को करीब छह सौ ग्राम गांजा ले जाते हुए पकड़ा है। इन दोनों लोगों के पास इतनी मात्रा में गांजा लेकर आने जाने के लिए कोई प्राधिकार पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें