ट्रक ने कार को घसीटा, परिवार बाल-बाल बचा
गुरुग्राम के भांगरौला में एक ट्रक ने कार को टक्कर मारकर कुछ दूरी तक घसीटा। कार में सवार परमानंद और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक राजकिशोर को पहचान लिया गया और मामला थाना खेड़की दौला में दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। भांगरौला में पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मारकर कुछ दूरी तक घसीटा। इससे कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस सिलसिले में थाना खेड़की दौला में मामला दर्ज हुआ है। गांव वजीरपुर निवासी परमानंद ने थाना खेड़की दौला में शिकायत दी कि वह किसी कार्यवश अपने परिवार के साथ भांगरौला से हयातपुर की तरफ जा रहा था। पेट्रोल पंप से थोड़ी आगे झुग्गियों के सामने पहुंचा तो एक ट्रक का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। उसने ट्रक के पीछे के टायर उसकी कार पर चढ़ा दिए और घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए।
चिल्लाने पर ट्रक चालक ने अपने वाहन को रोका। ट्रक चालक की पहचान यूपी के मोहवा के गांव मेहौया निवासी राजकिशोर के रूप में हुई। इस घटना में परमानंद का परिवार बाल-बाल बच गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


