Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTragic Suicides of Two Elderly Women in Gurugram Due to Cancer
कैंसर पीड़ित दो बुजुर्ग महिलाओं ने खुदकुशी की

कैंसर पीड़ित दो बुजुर्ग महिलाओं ने खुदकुशी की

संक्षेप: गुरुग्राम में कैंसर से पीड़ित दो बुजुर्ग महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। 62 वर्षीय ज्योति वाधवा ने सेक्टर-56 में तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी, जबकि 65 वर्षीय अनीता ने सेक्टर-43 में आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। दोनों मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Tue, 4 Nov 2025 08:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। कैंसर से पीड़ित दो बुजुर्ग महिलाओं ने मंगलवार तड़के अपने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-56 और सेक्टर-43 में दोनों महिलाएं बीते काफी समय से परिवार के साथ रह रही थीं। सेक्टर-56 में 62 वर्षीय ज्योति वाधवा ने सुबह छह बजे तीसरी मंजिल और सेक्टर-43 में 65 वर्षीय अनीता ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि ज्योति वाधवा पिछले कई वर्षों से कैंसर की स्टेज- 4 से पीड़ित थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

असहनीय शारीरिक दर्द और मानसिक अवसाद से गुज़र रही थीं। परिजनों ने बताया कि ठीक से नींद नहीं आती थी। मंगलवार तड़के करीब पौने छह बजे, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, वह चुपचाप अपने बेडरूम से निकलीं और छत पर चली गईं। वहां से छलांग लगा दी। सेक्टर- 56 थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। उन्होंने पुष्टि की कि महिला लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और इसी वजह से गहरे मानसिक तनाव में थीं। आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या सेक्टर-43 स्थित एक सोसाइटी की आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाली अनिता भी कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थीं। पुलिस को मौके से सूसाइड नोट नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों हादसों में घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम और फिंगर प्रिंट ब्यूरो की टीम ने भी पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।