Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTragic Suicide of Newlywed Woman in Gurugram Mental Distress Allegedly Due to Superstitions
मानसिक रूप से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मानसिक रूप से परेशान महिला ने की आत्महत्या

संक्षेप:

गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-तीन में एक नवविवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतका सपना, जो महज सात महीने पहले शादीशुदा थी, ने ओपरी हवा के वहम से ग्रस्त होने की बात की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

Nov 27, 2025 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अशोक विहार फेज-तीन में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से परेशान एक नवविवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का दावा है कि वह ओपरी हवा (अंधविश्वास/ऊपरी बाधा) के वहम से ग्रस्त थी और इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया। मृतका की पहचान सपना निवासी अशोक विहार फेज-तीन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज सात महीने पहले ही हुई थी। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। जब ससुराल वालों ने सपना को कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही पालम विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि सपना अक्सर खुद पर ओपरी हवा का साया होने की बात करती थी, जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से काफी मानसिक तनाव में थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्धता या दहेज प्रताड़ना जैसी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन जारी है और अगर विसरा रिपोर्ट या अन्य जांच में कोई संदिग्ध बात सामने आती है, तो उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।