तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत
गुरुग्राम में पथरेड़ी रोड पर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय सहनबाज की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने चचेरे भाई सलमान के साथ स्कूटी पर था। सलमान को उतारने के बाद, एक ट्रक ने तेज रफ्तार में उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पथरेड़ी रोड पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के चचेरे भाई ने अपनी आंखों के सामने उसे दम तोड़ते हुए देखा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या की धाराओं में शुक्रवार को बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भाई को छोड़कर आगे बढ़ा ही था कि हो गया हादसामूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले गांव ककरहिया निवासी 25 वर्षीय सहनबाज अपने ताऊ के लड़के सलमान हुसैन निवासी पथरेड़ी के पास काम की तलाश में आया था।
सलमान पथरेड़ी रोड स्थित शैडो फैक्स कंपनी में वेंडर का काम करता था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर कंपनी के लिए निकले थे। कंपनी से कुछ ही दूरी पहले सलमान ने सहनबाज को उतार दिया और खुद स्कूटी लेकर आगे बढ़ा। अभी वह कुछ ही मीटर चला था कि बिलासपुर चौक की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने लापरवाही और तेज रफ्तारी से चलाते हुए स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही सलमान सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल सलमान को राहगीरों की मदद से तुरंत गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहनबाज ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी।जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


