तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 12 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद चालक की हुई मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में मित्सुबा कंपनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक शिव मोहन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिव मोहन का इलाज 12 दिनों तक चला, लेकिन अंततः उनकी चोटों के कारण मृत्यु हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 12 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद चालक की हुई मौत

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मित्सुबा कंपनी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसके खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलान की धाराओं के तहत बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी रणजीत कुमार ने बताया कि उनके ससुर, 60 वर्षीय शिव मोहन, दिल्ली की एक निजी कंपनी में ट्रक ड्राइवर थे। एक अप्रैल को शिव मोहन ट्रक लेकर दिल्ली से पथरेड़ी स्थित कंपनी जा रहे थे। जब वे बिलासपुर में मित्सुबा कंपनी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने बड़ी ही तेज गति और लापरवाही से उनके ट्रक में सीधी टक्कर मार दी।अस्पताल

में 12 दिनों तक चला संघर्षहादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने लहुलूहान हालत में शिव मोहन को बिलासपुर चौक स्थित आस्था अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक जिंदगी और मौत के बीच जंग चलती रही, लेकिन अंततः 12 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।आरोपी चालक की तलाश जारीमृतक के दामाद रणजीत कुमार की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।