Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTragic Road Accident in Gurugram Engineer Dies Three Injured
अंडरपास में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, इंजीनियर की मौत

अंडरपास में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, इंजीनियर की मौत

संक्षेप:

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। मोहित कुमार ने कार को ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। अनिल की मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया है।

Jan 17, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। साइबर सिटी के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेट्रो स्टेशन अंडरपास में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकरा गई। इसमें कार सवार इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि तीन साथी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मूलरूप से गाजियाबाद निवासी मोहित कुमार अपनी कार में इंजीनियर अनिल निवासी राजस्थान, मिथलेश कुमार और बिलाल को लेकर वह सेक्टर-42 में निर्माणाधीन साइट जा रहे थे। वहां पर बिलाल को छोड़ना था। गोल्फ कोर्स रोड के अंडरपास में शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे के कार चला रहे मोहित ने कार को धीरे करने के लिए ब्रेक लगाए, तभी कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाडर से जा टकराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस हादसे में मोहित और बिलाल को मामूली चोट आईं। अनिल की मौत हो गई जबकि मिथलेश का एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। सभी उद्योग विहार फेज-पांच स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। अनिल मूलरूप से राजस्थान के नीमकाथाना के रहने वाले थे। उनके घायल दोस्त मिथलेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य दोस्तों को हल्की चोटें आई हैं। जांच में जुटी पुलिस डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार नजर आ रहा है।