मुंह से कीटनाशक की बोतल खोलना पड़ा भारी, गार्ड की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड सरजीत की कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई। 56 वर्षीय सरजीत ने बोतल खोलने के दौरान जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुंह से कीटनाशक की बोतल खोलना पड़ा भारी, गार्ड की मौत

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। काम के दौरान एक छोटी सी लापरवाही किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक दुखद उदाहरण बादशाहपुर इलाके में देखने को मिला। यहां एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाले व्यक्ति की कीटनाशक (जहरीला पदार्थ) के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सरजीत के रूप में हुई है। मूल रूप से अलीगढ़ के गांव गुरस किरण के रहने वाले सरजीत पिछले कुछ समय से सोहना के घमडोज गांव में अपनी मां के साथ अपने मौसा के घर रह रहे थे। सरजीत मारुति कुंज में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे।करीब

पांच दिन पहले सरजीत खेत में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवाई की एक बोतल खोलने की कोशिश कर रहे थे। जब बोतल हाथ से नहीं खुली, तो उन्होंने मुंह का सहारा लेकर ढ़क्कन खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान जहरीली दवाई की कुछ मात्रा उनके शरीर के अंदर चली गई, जिससे उनकी तबीयत तुरंत बिगड़ गई।तबीयत बिगड़ते ही परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम पिछले पांच दिनों से उन्हें बचाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन जहर का असर गहरा होने के कारण उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।सरजीत अविवाहित थे और अपने परिवार के साथ मौसा के यहां रहकर जीवनयापन कर रहे थे, जो खेती-किसानी का काम करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।