Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTragic Death of Mason Rajesh Khanna in Gurugram Ashram Due to Smoke Inhalation
राजमिस्त्री की दम घुटने से मौत

राजमिस्त्री की दम घुटने से मौत

संक्षेप:

गुरुग्राम के नौरंगपुर स्थित एक आश्रम में 49 वर्षीय राजमिस्त्री राजेश खन्ना की दम घुटने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोते समय जलती हुई बीड़ी गद्दे पर गिर गई, जिससे आग लगी और धुएं ने उनकी जान ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 05, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। नौरंगपुर स्थित एक आश्रम में रह रहे 49 वर्षीय एक राजमिस्त्री की दम घुटने से मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सोते समय जलती हुई बीड़ी गद्दे पर गिरने से लगी आग और उससे निकले धुएं ने व्यक्ति की जान ले ली। मृतक की पहचान 39 वर्षीय राजेश खन्ना के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के शेरामऊ गांव के निवासी थे। राजेश पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे और पिछले दो महीनों से नौरंगपुर के एक आश्रम में रह रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार सुबह जब आश्रम के सेवादार उनके कमरे में गए, तो राजेश वहां बेहोशी की हालत में मिले,उनके बिस्तर का गद्दा जला हुआ था. दम घुटने से थमी सांसें आश्रम के लोग आनन-फानन में राजेश को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजेश की मृत्यु आग की लपटों से जलने के बजाय धुएं के कारण दम घुटने से हुई है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि राजेश बीड़ी पीने के आदी थे, अंदेशा जताया जा रहा है कि रविवार रात को सोते समय वह बीड़ी पी रहे होंगे और नींद आने पर जलती हुई बीड़ी गद्दे पर गिर गई। धीरे-धीरे गद्दा सुलगने लगा और कमरे में धुआं भर गया, जिससे गहरी नींद में सो रहे राजेश को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस की जांच जारी गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। आश्रम के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही समय और कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।