Gurgaon News: लिफ्ट शाफ्ट में मिला मजदूर का शव

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-99ए स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम करने वाले 34 वर्षीय मजदूर का शव इमारत की लिफ्ट के लिए बनाई गई खुली

Gurgaon News: लिफ्ट शाफ्ट में मिला मजदूर का शव

Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-99ए स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले श्रमिक का शव गुरुवार को लिफ्ट के लिए बनाई गई खुली शाफ्ट में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने बिल्डर और ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले स्थित जालपुर गांव निवासी 34 वर्षीय प्रभाकर के रूप में हुई है। प्रभाकर अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दो दिन पहले ही गांव से गुरुग्राम आया था और एक ठेकेदार के जरिए सेक्टर-99ए की इस निर्माणाधीन साइट पर काम शुरू किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार रात प्रभाकर इमारत की पांचवीं मंजिल पर अन्य साथी मजदूरों के साथ सो रहा था। गुरुवार सुबह जब साथी मजदूर जागे तो प्रभाकर अपनी जगह पर नहीं था। खोजबीन करने पर उसका शव नीचे लिफ्ट की शाफ्ट में पड़ा मिला। मृतक के माथे पर गहरे घाव और शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात में नींद में या अंधेरे में शौच के लिए जाते समय वह बिना जाली या बैरिकेडिंग वाली खुली लिफ्ट शाफ्ट में संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे नीचे जा गिरा。

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन साइट पर बिल्डर और ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। पांचवीं मंजिल पर बनी लिफ्ट शाफ्ट को न तो ढ़का गया और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड या रोशनी के सही प्रबंध थे। परिजनों का सुरक्षा मानकों की इसी आपराधिक लापरवाही के कारण प्रभाकर की जान गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बिल्डर, साइट मैनेजर और ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रभाकर की उम्र कितनी थी?−
प्रभाकर 34 वर्षीय थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: लिफ्ट शाफ्ट में मिला मजदूर का शव