
निर्माणाधीन साइट पर हादसे में मामला दर्ज
फॉलोअप:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-71 स्थित एक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर बीते दिनों हुए एक खौफनाक हादसे में पुलिस ने टावर इंचार्ज के खिलाफ
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-71 स्थित एक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर बीते दिनों हुए एक खौफनाक हादसे में पुलिस ने टावर इंचार्ज के खिलाफ बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम के दौरान बार-बार टोकने और चिल्लाने के कारण मजदूर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह ऊंचाई से गिर गया और एक लोहे का सरिया उसकी गर्दन के आर-पार निकल गया था। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पीड़ित मजदूर मनीष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 25 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे वह साइट पर शटरिंग का काम कर रहा था। मनीष का आरोप है कि काम के दौरान टावर इंचार्ज ने उसे कई बार टोका और उस पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
अचानक हुई इस चिल्लाहट से मनीष घबरा गया और जिस दीवार पर खड़ा था, वहां से उसका संतुलन बिगड़ गया। गर्दन में धंसा सरिया नीचे गिरते ही वहां लगा आठ एमएम का सरिया मनीष की गर्दन के आर-पार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल मनीष को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि समय पर उपचार मिलने से मनीष की जान बच गई, लेकिन इस हादसे ने कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूरों की सुरक्षा और सुपरवाइजरों के व्यवहार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई बादशाहपुर थाना पुलिस ने घायल मनीष की शिकायत के आधार पर टावर इंचार्ज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




