रफ्तार के कहर ने छीनी दो मजदूरों की जान
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में बीते 24 घंटे हादसों और अपराध के नाम रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में बिहार के दो

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में बीते 24 घंटे हादसों और अपराध के नाम रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक भीषण हादसे में रेहड़ी लगाने वाले विजय कुमार शाह निवासी मधुबनी, बिहार की मौत हो गई। विजय छोटी माता मंदिर के पास किराए पर रहते थे और सैन चौपाल के पास सब्जी बेचकर परिवार पालते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह अपनी रेहड़ी के पास खड़े थे, तभी एक अनियंत्रित कैंटर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
घायल अवस्था में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। डंपर ने कंपनी कर्मचारी को रौंदा दूसरी दर्दनाक घटना फर्रुखनगर के वजीरपुर रोड पर केएमपी पुल के पास हुई। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल राम मंगलवार रात अपने दोस्त पंकज के साथ कंपनी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने अनिल को कुचल दिया। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




