Traffic Police Enhances Safety Measures on Delhi-Agra National Highway दिल्ली-आगरा हाईवे के किलर प्वाइंट पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTraffic Police Enhances Safety Measures on Delhi-Agra National Highway

दिल्ली-आगरा हाईवे के किलर प्वाइंट पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड

फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात पुलिस ने सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया है। किलर प्वाइंट पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और वाहन चालकों को यातायात नियमों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवWed, 25 Dec 2024 10:58 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-आगरा हाईवे के किलर प्वाइंट पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड

फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा रोकने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस की मांग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किलर प्वाइंट पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वाहन चालकों से सावधानी और नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां स्थित 25 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत करीब आठ लाख कामगारों में अधिकांश दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि शहर स्थित औद्योगिक इकाईयों के लिए यह हाईवे लाइफ लाइन भी माना जाता है। औद्योगिक इकाईयों के उत्पाद को इस मार्ग से एक जगह से दूसरे जगह आसानी से पहुंचाया जाता है। इस बाबत सड़क सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि मार्ग पर रोजाना एक लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लिहाजा यातायात पुलिस हाईवे पर सुरक्षा को मजबूत बनाने में जुटी है और चिन्हित किलर प्वाइंट पर चेतावनी बोर्ड लगवा कर वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। शहर में आमजनो को भी इस बाबत जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के पालन से होने वाले फायदे की जानकारी दी जा रही है।

हाईवे पर यहां है किलर प्वाइंट

बीते दिनों यातायात पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे 11 उन किलर प्वाइंट को चिन्हित किया, जहां अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। बदरपुर बार्डर, एनएचपीसी, सराय टोल, सेक्टर-28, बड़खल मोड़, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, एल्सन मोड़, कैली मोड़ आदि जगहों को हादसा संभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया। अधिकारियों का दावा है कि चिन्हित जगहों पर सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है।

लगाए गए रंबल स्ट्रिप

यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर हादसा रोकने के लिए

अधिकारियों का कहना है कि इन हाईवे पर हादसा संभावित क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप भी लगाए गए हैं। बदरपुर बार्डर, सराय टोल, एनएचपीसी, मेवला महराजपुर, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, बाटा आदि फ्लाइओवर से पहले रंबल स्ट्रिप लगाए गए है। इससे कई फायदे होंगे। रंबल स्ट्रिप से वाहनों के गजरने से वाहनों के रफ्तार में आंशिक कमीं आने से हादसे की आशंका कम हो जाएगी। इसके अलावा रंबल स्ट्रिप से वाहनों के गुजरने से चालक की सजगता बढ़ेगी।

इस साल हाईवे पर 20 लोगों की गई जान

दिल्ली-आगरा हाईवे पर समय-समय पर हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनवरी से अबतक हाईवे पर जगह-जगह हुए हादसे में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई है। साथ ही कई घायल हुए हैं। सड़क सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि ज्यादातर हादसे निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने से हुए हैं। इस बाबत आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।

यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। हाईवे पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगवाए गए हैं। इसके अलावा वाहन चालकों को बड़े स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

-जसलीन कौर, डीसीपी, यातायात।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।