निर्माण के चलते दो प्रमुख मार्गों पर वाहनों के रास्ते बदले

निर्माण के चलते दो प्रमुख मार्गों पर वाहनों के रास्ते बदले

संक्षेप:

गुरुग्राम में सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात पुलिस ने दो क्षेत्रों में रूट डायवर्ट किए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भोंडसी, धुमसपुर और नया गांव की तरफ जाने वाले हल्के वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। पुलिस ने सभी चालकों से सहयोग और धैर्य रखने की अपील की है।

Nov 12, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में जारी महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के चलते यातायात पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में रूट डायवर्ट किए हैं। इससे वाहन चालकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सुरक्षित निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव आवश्यक है। पुलिस ने सभी चालकों से सहयोग की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। निर्माण कार्य के चलते सोहना एलिवेटिड रोड पर जेल मोड़ भोंडसी पर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को मोड़ा गया है। यहां से जाने वाले लोगों को भोंडसी, धुमसपुर, नया गांव, रिठौज की ओर जाने वाले वाहन सोहना एलिवेटिड हाईवे के रास्ते इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले हल्के वाहन चालक अब मारुति कुंज मोड़ से होकर जा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारी वाहन चालक भोंडसी के रास्ते रिठौज मोड़ वाली सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलिवेटिड की ओर आने वाले वाहन भोंडसी जेल, पुलिस कॉम्प्लेक्स, धुमसपुर, नया गांव और अन्य कॉलोनियों से एलिवेटिड हाईवे की तरफ आने वाले हल्के वाहन चालक रामगढ़ गांव की ओर से आ-जा सकते हैं। भारी वाहनों की वापसी भारी वाहन चालक रिठौज के रास्ते भोंडसी हाईवे पर आ सकते हैं। दौलताबाद फ्लाईओवर तक द्वारका एक्सप्रेसवे मार्ग बंद दौलताबाद फ्लाईओवर तक निर्माण कार्य के कारण दौलताबाद से रेलवे स्टेशन और राजेंद्र पार्क की ओर जाने वाला सड़क मार्ग बंद किया गया है। रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम शहर जाने वाले वाहन दौलताबाद, जहाजगढ़ और बाउपूर जैसी जगहों से आने वाले जो वाहन चालक रेलवे स्टेशन या गुरुग्राम शहर की ओर जाना चाहते हैं, वे सभी प्रकाशपुरी मंदिर मार्ग और राजेंद्र पार्क के रास्ते का प्रयोग करें। इसके अलावा सेक्टर 101, 102, 103, 104 से आने वाले वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते रेलवे स्टेशन या गुरुग्राम शहर की ओर जाने वाले सभी हल्के वाहन चालक धनवापुर अंडरपास सड़क मार्ग का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात संकेतों का पालन करने और डायवर्ट किए गए मार्गों का उपयोग करके सुरक्षित यात्रा करने का अनुरोध किया है।