Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTraffic Disruption as Canopy Installation Begins at Atul Kataria Underpass in Gurugram
ट्रैफिक रोककर अंडरपास में शेड लगाने का काम शुरू

ट्रैफिक रोककर अंडरपास में शेड लगाने का काम शुरू

संक्षेप:

गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक अंडरपास पर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। सिग्नेचर टॉवर से माता रोड की ओर जाने वाला लेन बंद किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की अनुमति मिलने के बाद काम फिर से शुरू हुआ है। तीन दिनों में शेड लगाने का कार्य पूरा होगा।

Nov 28, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ट्रैफिक रोककर अतुल कटारिया चौक अंडरपास पर शेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सिग्नेचर टॉवर से शीतला माता रोड का अंडरवास का लेन बंद किया गया है। इससे गुजरने वाले वाहन चालकों को काम के दौरान किसी प्रकार को नुकसान न पहुंचे। ठेकेदार के कर्मचारी बैल्डिंग मशीन से काम कर रहे है। अंडरपास में हाइट बैरियर और साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएंगे। अंडरपास पर शेड नहीं लगाने से बारिश का पानी अंडरपास में चला जाता है। इससे यातायात प्रभावित होता है। पानी से अंडरपास को नुकसान भी पहुंच रहा था। यह मामला सड़क सुरक्षा कमेटी में भी उठा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें अंडरपास के रास्ते पर शेड/कैनोपी लगवाने का निर्णय हुआ था। इसके लिए जीएमडीए की ओर से लोक निर्माण विभाग को फंड दिया गया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से चार करोड़ रुपये का ठेका जारी करके शेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया। अंडरपास के दोनों ओर से लोहे के पिलर खड़े कर दिए गए थे। लेकिन ऊपर शेड लगाने के लिए ट्रैफिक बाधा बन रही थी। जिसको लेकर काम बंद करना पड़ा था। ट्रैफिक पुलिस की अनुमति के बाद अंडरपास पर शेड लगाना शुरू: लोक निर्माण विभाग के अनुसार अंडरपास का ट्रैफिक रोकने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी गई थी। परमिशन मिलने में देरी होने के कारण काम काफी दिनों तक बंद था। इस सप्ताह ट्रैफिक पुलिस से परमिशन मिलने के बाद सिंग्नेचर टॉवर की ओर से माता रोड पर जाने वाले वाहनों को अंडरपास के ऊपर से निकाला जा रहा है। अंडरपास में वाहनों के जाने अनुमति नहीं है। इसके ऊपर से शेड लगाने का काम हो रहा है। जबकि माता रोड से सिग्नेचर ट्रॉवर की ओर से अंडरपास खोला गया है। इस लेन के ऊपर काम शुरू करने पर बंद कर दिया जाएगा। तीन दिन में शेड लगाने काम पूरा होगा। अंडरपास का एक लेन बंद कर शेड लगा रहे हैं: लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि अतुल कटारिया अंडरपास पर शेड लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अंडरपास का सिग्नेचर टॉवर से माता रोड की ओर से लेन को बंद करके शेड लगाया जा रहा है। इस लेन के ऊपर काम होने के बाद दूसरे लेन पर काम शुरू करनेके लिए ट्रैफिक बंद किया जाएगा। जिससे वाहनों के ऊपर काम के दौरान नुकसान न हो।