अवैध सब्जीमंडी से लग रहा यातायात जाम

अवैध सब्जीमंडी से लग रहा यातायात जाम

संक्षेप:

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक यातायात जाम की समस्या पर सहायक पुलिस उपायुक्त जय सिंह ने निरीक्षण किया। सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए ने बताया कि अवैध सब्जीमंडी और खराब सड़कें जाम का कारण...

Sep 14, 2025 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक मुख्य सड़क पर रोजाना यातायात जाम लगने की शिकायत पर सहायक पुलिस उपायुक्त जय सिंह ने रविवार सुबह सेक्टर-10ए का निरीक्षण किया। यह शिकायत सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए की तरफ से की गई थी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस सड़क पर यातायात जाम लगने के बाद काफी संख्या में वाहन सेक्टर-10ए की अंदरूनी सड़कों से निकलने लगते हैं। इस वजह से सड़क हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि गेट नंबर पांच के सामने एचएसवीपी के खाली जमीन पर अवैध रूप से सब्जीमंडी चल रही है। सड़क पर रेहड़ियां लगी होती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वजह से यातायात जाम की समस्या बन जाती है। सबसे अधिक दिक्कत शाम के समय होती है। इसके अलावा यह भी कहा कि बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने सड़क बदहाल अवस्था में है। गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन सिर्फ एक लेन में चलते हैं, जो यातायात जाम का कारण बनते हैं। यह भी कहा कि उनके सेक्टर में पिछले कुछ समय में चैन स्नेचिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सहायक पुलिस उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि यातायात जाम से जल्द निजात दिलवाएंगे। इस मौके पर सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित यादव, महासचिव रेणु गोयल, संयुक्त सचिव एचसी दहिया मौजूद थे।