ट्रैफिक अपडेट : सीवर का काम शुरू होने से धनकोट में रास्ते बदले रहेंगे
ट्रैफिक एडवाइजरी:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के धनकोट गांव और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नगर नि

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। धनकोट गांव और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। नगर निगम द्वारा धनकोट गांव में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। इस वजह से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा और रास्ते बदले रहेंगे। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है। जो वाहन बादली से गुरुग्राम की तरफ आ रहे हैं, वे अब धनकोट गांव के मुख्य मार्ग के बजाय गांव के अंदरुनी रास्तों से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर निकल सकेंगे।
द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू या बादली की तरफ जाने वाले श्याम चौक से लगभग 500 मीटर सीधा चलेंगे। इसके बाद दाएं मुड़कर धनकोट नहर के साथ वाले रास्ते का उपयोग करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से धनकोट, चंदू, बादली और फर्रुखनगर की ओर जाने वाले मार्ग को गांव के भीतर वनवे कर दिया गया है। इस रास्ते पर सीधा प्रवेश नहीं होगा। वाहन चालकों को धनकोट नहर के साथ वाली सड़क का प्रयोग करना होगा। यातायात पुलिस ने अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक ऊपर बताए गए मार्गों का ही पालन करें। निर्माण स्थल पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



