Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsToxic Air in Sohna Rising Viral Infections Due to Diwali Fireworks and Pollution
नागरिक अस्पताल में सर्दी-खांसी-बुखार के रोगी दोगुने हुए

नागरिक अस्पताल में सर्दी-खांसी-बुखार के रोगी दोगुने हुए

संक्षेप:

- एक्यूआई 300 से ऊपर, दिवाली के बाद दूषित हवा बनी वजह, स्वास्थ्य विभाग ने मास्क लगाकर निकलने की सलाह दी नागरिक अस्पताल में सर्दी-खांसी-बुखार के दोगुने हुए

Sat, 1 Nov 2025 06:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

सोहना, संवाददाता। दिवाली पर छोड़ी गई आतिशबाजी और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सोहना क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सोहना के स्थानीय नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से जुखाम, खांसी और बुखार (वायरल संक्रमण) से पीड़ित रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक सप्ताह पहले तक ओपीडी में जुखाम, खांसी और बुखार के करीब 15 से 20 रोगी प्रतिदिन आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। आमतौर पर नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 400 रोगी आते थे, जो अब बढ़कर 450 या इससे भी अधिक हो गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह दर्शाता है कि वायरल संक्रमण के रोगियों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एसएमओ (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) डॉ. रणविजय ने इस बात की पुष्टि की है कि बढ़ने से हवा दूषित हो गई है और वायरल फैल चुका है। बारिश का बेसब्री से इंतजार दूषित हवा का असर कम होने के लिए आम नागरिक अब बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र का एक्यूआई लगातार 300 से कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। आसमान में छाए बादलों के कारण दिनभर सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हो सके, जिससे प्रदूषण का स्तर सतह पर बना रहा। स्वास्थ्य विभाग की सलाह दूषित हवा और वायरल के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाकर ही चलें। सांस के रोगियों को खुली हवा में न चलने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि प्रदूषित हवा के कारण उन्हें पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावनाएं अधिक होती हैं। एसएमओ डॉ. रणविजय ने कहा है कि जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलना उचित समझें।