सूरजकुंड में पर्यटन कर्मियों का सांकेतिक धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

फरीदाबाद में पर्यटन कर्मियों ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर होटल राजहंस में धरना दिया। धरने में कर्मचारियों ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पक्की भर्ती और नियमित वेतन की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

सूरजकुंड में पर्यटन कर्मियों का सांकेतिक धरना

फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गुरुवार को सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस परिसर में पर्यटन कर्मियों ने एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता मुरारी लाल, रामजीत की, जबकि संचालन राज्य कमेटी के उपप्रधान दिगंबर डागर ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पर्यटन प्रशासन पर मांगों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। धरने में डीजीएम (सेवानिवृत्त) उमा शंकर भारद्वाज पर गंभीर भ्रष्टाचार और गबन के आरोप लगाए गए। रतिपाल और देवराज खटाना ने बताया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं की जा रही है।

संघ के राज्य प्रधान कश्मीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश नोहरा और महासचिव सुभाष देशवाल ने कहा कि प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर निगम को घाटे में दिखाकर निजीकरण की तैयारी की जा रही है, वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने पक्की भर्ती, वेतन का नियमित भुगतान, अस्थायी कर्मचारियों को रिकॉर्ड में लाने और मांगपत्र पर वार्ता की मांग उठाई। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने भी धरने को समर्थन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।