ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामवेश्यावृत्ति में दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार

वेश्यावृत्ति में दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार

पालम विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महिलाएं और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।पालम विहार थाना...

वेश्यावृत्ति में दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 17 Nov 2017 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पालम विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महिलाएं और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मुल्लाहेड़ी की कच्ची कॉलोनी में महिलाएं वेश्यावृत्ति में संलिप्त हैं। एक दलाल महिलाओं के लिए ग्राहक लाने का काम करता है। इसके बाद टीम बनाई गई। गुरुवार रात को एएसआई सुशील कुमार सादे कपड़ों में दलाल शाहिद से सेक्टर-21 मोड़ पर मिला। उसने दो सौ रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद शाहिद कच्ची कॉलोनी स्थित एक कमरे में सुशील को ले गया। वहां सीमा और नीतू नाम की दो महिलाएं मौजूद थीं। दोनों पटना बिहार की रहने वाली हैं। कमरे में पहुंचकर सुशील कुमार ने पुलिस पार्टी को सूचना दी और मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें