ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दबोचे

ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दबोचे

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध पुलिस ने जालसाजों को बैंक खाता मुहैया करवाने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालसाज ने पीड़ित को व्हाट्सऐप

Aug 09, 2025 06:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध पुलिस ने जालसाजों को बैंक खाता मुहैया कराने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित को व्हाट्सऐप पर पार्ट-टाइम जॉब और ऑनलाइन टास्क के जरिए निवेश का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया गया था। 13 मई को मानेसर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे व्हाट्सऐप पर घर बैठे नौकरी और ऑनलाइन टास्क पूरे करके मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद उसके साथ लाखों की धोखाधड़ी हुई। सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दिवान ने बताया कि इस मामले में सात अगस्त को जयपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अमित कुमार, 24 वर्षीय सूरज और 30 वर्षीय अनुराग के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने ठगी की गई राशि में से ₹50 हजार रुपये अमित कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोपी अमित कुमार ने अपना बैंक खाता दो हजार में आरोपी सूरज को बेच दिया था। सूरज ने वही खाता सात हजार में अनुराग को बेचा और अनुराग ने उसे किसी अन्य व्यक्ति को ₹दस हजार में बेच दिया। इस तरह आरोपी ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराकर इस ठगी के रैकेट में शामिल थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आठ अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।