पेट्रोल पंप से नगदी चोरी करने में तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

रेवाड़ी में थाना रोहड़ाई पुलिस ने मार्च माह में गांव टहना दीपालपुर के समीप दो पेट्रोल पंपों से नगदी चोरी करने के मामले में कुलदीप, अनिल और राजीव नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने कोमल पेट्रोल पंप से 29 हजार और देव फिलिंग स्टेशन से 14 हजार रुपये की चोरी की। एक आरोपी फरार है।

पेट्रोल पंप से नगदी चोरी करने में तीन गिरफ्तार

रेवाड़ी, अशोक वधवा। थाना रोहड़ाई पुलिस ने मार्च माह में गांव टहना दीपालपुर के समीप स्थित दो पेट्रोल पंपों से नगदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव आफताबगढ़ निवासी कुलदीप, अनिल व नरवाना की शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजीव के रूप में हुई है। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी ने कहा कि 11 मार्च को गांव घासेड़ा के हरीश ने शिकायत दी थी कि वह गांव टहना दीपालपुर के पास कोमल पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। सुबह लगभग साढ़े चार बजे चोर उनके पेट्रोल पंप के ऑफिस का ताला तोड़कर करीब 29 हजार रूपये चोरी करके ले गए हैं।

उसके पड़ोस में एक दूसरा पेट्रोल पंप देव फिलिंग स्टेशन के नाम से है। उसके मैनेजर भूपेंद्र ने उसे बताया कि चोर उनके पेट्रोल पंप से भी करीब 14 हजार रुपये चोरी किए हैं। तीनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।