वायुसेना जवान का आई-कार्ड और कैंटीन कार्ड चोरी

Jan 13, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में एक भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल का पहचान पत्र, कैंटीन कार्ड और एटीएम कार्ड स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में चोरी हो गया। संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के लिए अपने पहचान पत्र को चेन से बांध रखा था, लेकिन ट्रेन के गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही वह गायब हो गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।

वायुसेना जवान का आई-कार्ड और कैंटीन कार्ड चोरी

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। रेलगाड़ियों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह अब सुरक्षाकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। जामनगर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात भारतीय वायुसेना के एक कॉर्पोरल का पहचान पत्र, कैंटीन कार्ड और एटीएम कार्ड स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में सफर के दौरान चोरी हो गया। जीआरपी गुरुग्राम ने इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी संदीप कुमार जो वायुसेना में कॉर्पोरल के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12250 स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के कोच एस-3 में यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपना पहचान पत्र कवर (जिसमें आई-कार्ड, कैंटीन कार्ड और एटीएम मौजूद था) एक लोहे की चेन के जरिए पैंट की लूप से बांध रखा था। संदीप के अनुसार, जब ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो उन्होंने देखा कि उनके पैंट के लूप में केवल चेन लटक रही थी और कार्ड वाला कवर गायब था। किसी शातिर चोर ने बड़ी सफाई से चेन काटकर पूरा कवर उड़ा लिया था। घटना की सूचना शुरुआत में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर दी गई थी, जिसे बाद में घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र के आधार पर जीआरपी गुरुग्राम स्थानांतरित कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।