मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर चालक ने फंदा लगाया

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। घामडोज गांव में जमीन के विवाद से परेशान कैब चालक ने मंगलवार देर

मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर चालक ने फंदा लगाया

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। घामडोज गांव में जमीन के विवाद से परेशान कैब चालक ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने शेरू और चरण सिंह उर्फ चर्णी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाए हैं। 42 वर्षीय जयकरण कैब चलाता था और जमीन के विवाद को लेकर पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार रात को वह कमरे में सोने गया था। बुधवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो 6.45 बजे उसकी पत्नी उसे जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा तो जयकरण चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से फंदे पर लटका मिला।

भोंडसी थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।दो लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जयकरण ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वीडियो में जयकरण ने अपनी मौत के लिए दो लोगों शेरू व चरण सिंह उर्फ चर्णी को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि मेरा मौत का कारण शेरू और चरणी है। मृतक के भाई परमवीर ने पुलिस ​शिकायत में बताया कि उसका भाई पिछले काफी समय से शेरू व चरण सिंह उर्फ चर्णी की धमकियों से परेशान था। दोनों उसके भाई की जमीन को अपने नाम करवाना चाहते थे और कई जगह पर हस्ताक्षर भी कराए थे। भोंडसी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस परिवार वालों के बयान और वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।