Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTeen Shoots Classmate Over Mobile Phone Distraction in Gurugram
बात अनसुनी करने पर मारी थी गोली

बात अनसुनी करने पर मारी थी गोली

संक्षेप: आरोपी ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल का किया इस्तेमाल, घायल छात्र की गर्दन की हड्डी टूटी, हालत गंभीर

Mon, 10 Nov 2025 07:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। लोगों में सहनशीलता दिनोंदिन खत्म होती जा रही है। 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी को केवल इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह मोबाइल फोन में व्यस्त था और उसकी बातों का जवाब नहीं दे रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लेकर फरीदाबाद के सुधार गृह भेज दिया है। वारदात शनिवार को सेक्टर-48 स्थित एक नामी सोसाइटी के फ्लैट में आरोपी छात्र के घर पर हुई। गोली लगने से घायल 17 वर्षीय पीड़ित की गर्दन की हड्डी टूट गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस पूछताछ में आरोपी छात्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि पीड़ित अपना मोबाइल फोन पर कुछ देख रहा था। जब उसने तीन बार उससे सवाल पूछा, तो पीड़ित ने कोई जवाब नहीं दिया। इस अनसुनी से उसे गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर पिता की पिस्टल से गोली चला दी। हालांकि, पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी छात्र पुरानी रंजिश रखता था। करीब दो महीने पहले हुए एक विवाद की वजह से गोली मारी गई। लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू आरोपी छात्र के पिता प्रॉपर्टी डीलर की पिस्टल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया गुरुग्राम पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। पुलिस गोली चलाने वाले छात्र के पिता पर भी कानूनी कार्रवाई कर सकती है। उसके लिए जांच की जा रही है। हथियारों की सुरक्षा पर भी निर्देश हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने लाइसेंसी हथियार रखने वालों की सुरक्षा और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया है। उन्होंने सीपी (पुलिस आयुक्त) और एसपी (पुलिस अधीक्षक) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के हथियार लाइसेंस धारकों को हथियारों के अनुचित उपयोग के खतरों के बारे में सचेत करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियारों पर नजर रखने के लिए जरूरी प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।