Gurgaon News: अलीपुर में पंप पर तेल डालकर चालक गाड़ी लेकर फरार
Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर अलीपुर के पेट्रोल पंप पर एक अज्ञात टैक्सी चालक ने 4500 रुपये का पेट्रोल दिलवाने के बाद भाग जाने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मी ने उसके पीछे दौड़कर पैसे मांगे, पर वह रुका नहीं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग से लगते गांव अलीपुर के पेट्रोल पंप पर टैक्सी चालक 4500 रुपये का तेल डलवाने के बाद भाग जाने का मामला सामने आया है। पंप कर्मी अज्ञात आरोपी की गाड़ी के साथ पैसे लेने के लिए दौड़ने पर भी नहीं रुका। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग के सर्विस रोड के साथ गांव अलीपुर में जीओवीपी का पेट्रोल पंप लगा है। जिस पर रविवार की रात की देर रात अज्ञात टैक्सी चालक अपनी गाड़ी को तेल डलवाने के लिए लेकर आया। जिसने गाड़ी में 4500 रुपये का पेट्रोल लिया। गाड़ी में पेट्रोल डालने के बाद जैसे ही पंप कर्मी गाड़ी की टैंकी का ढ़क्कन लगाने लगा। अज्ञात चालक ढ़क्कन लगने की आवाज सुनने के साथ ही गाड़ी को लेकर भागने लगा। पंप कर्मी गाड़ी की साइड में दौड़ते हुए पैसे के लिए चिल्लाता रहा। लेकिन अज्ञात चालक ने अपनी गाड़ी को नहीं रोका। जिससे पंप कर्मचारी को 4500 रुपये का चूना लगाकर अज्ञात चालक पंप से भाग गया। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि पंप मालिक या उसके कर्मचारी द्वारा उनके पास इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। न ही मामला उनकी संज्ञान में है। यह सारी वारदात पंप पर लगे अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी कैमरों में कैंद हो गई। जिससे अज्ञात गाड़ी चालक की पंप मालिक अपने स्तर पर जांच करने में जुट गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अलीपुर के निकट जीओवीपी पंप पर हुई पेट्रोल डलवाकर अज्ञात चालक द्वारा गाड़ी को भगाने की वारदात को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। ताकि अन्य पंप कर्मचारी उक्त वीडियो को देखकर सर्तक हो जाए। यह आरोपी पकड़ में आ सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


