कैब पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी
गुरुग्राम के सेक्टर-99ए में रविवार रात एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ी अधूरी सड़क पर हुई।

गुरुग्राम। सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के पास रविवार रात करीब दस बजे हुए हादसे में एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि चालक के होश में आने के बाद मामले की जानकारी ली जाएगी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ी 75 मीटर चौड़ी रोड पर हुई। लोगों ने कहा कि इस सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


