ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामतीन ठग सफाई का झांसा देकर गहने ले गए

तीन ठग सफाई का झांसा देकर गहने ले गए

शहर के दयानंद कालोनी में तीन बदमाशों ने एक महिला को सफाई का झांसा देकर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। घटना गुरुवार दोपहर की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दयानंद कालोनी निवासी बिरमा देवी की...

तीन ठग सफाई का झांसा देकर गहने ले गए
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 01 Jun 2018 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के दयानंद कालोनी में तीन बदमाशों ने एक महिला को सफाई का झांसा देकर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। घटना गुरुवार दोपहर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महला बिरमा देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को तीन युवक उनके घर आए और कहा कि वह लोग गहनों की सफाई करते हैं। आरोपियों के झांसे में आकर उसने सोने की चेन, अंगूठी आदि लाकर उन्हें दे दिए। बिरमा देवी ने बताया कि आरोपियों ने उनके सामने सभी गहनों में कुछ पाउडर जैसा चूर्ण लगा दिया, इसके बाद उससे एक बर्तन में पानी लाने को कहा। वह पानी लेने घर के अंदर गई थी कि आरोपी गहने लेकर भाग गए। पीड़िता ने गहनों की कीमत दो लाख से अधिक बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की निशानदेही पर आरोपियों का स्केच बनवा रहे हैं। जल्द ही इस स्केच के अधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें