Gurgaon News: स्वच्छता ही स्वागत अभियान का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम में स्वच्छता ही स्वागत अभियान 13 से 19 जुलाई तक चलेगा। निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अभियान के तहत सफाई और प्लास्टिक पर रोक लगाने की दिशा में निर्देश दिए। नगर निगम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना है। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Gurgaon News: स्वच्छता ही स्वागत अभियान का शुभारंभ

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में सोमवार को स्वच्छता ही स्वागत अभियान की शुरुआत कर दी है। यह विशेष अभियान 13 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। सोमवार सुबह निकाय मंत्री विपुल गोयल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के कड़े निर्देश दिए। इस एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत पूरे शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) यानी खुले में कूड़ा फेंकने वाले स्थानों को पूरी तरह समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलेगा अभियान

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख सड़कों, ग्रीन बेल्ट और पार्कों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्षदों, एनजीओ, आरडब्ल्यूए और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ वार्ड को नगर निगम स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना मुख्य उद्देश्य

नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल एक सप्ताह तक सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को एक जनआंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने में निगम का सहयोग करें, क्योंकि जनसहयोग से ही गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वच्छता ही स्वागत अभियान कब तक चलेगा?
स्वच्छता ही स्वागत अभियान 13 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।