बोर्ड परीक्षा: सर्दियों की छुट्टियों में भी बोर्ड छात्रों की पढ़ाई जारी

Jan 06, 2026 04:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में पिछले 5 साल के प्रश्नपत्रों से प्रैक्टिस कराई जा रही है। 20 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। छुट्टियों में भी पढ़ाई जारी है। शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से छात्रों से जुड़े हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होगी। नियमित अभ्यास से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

बोर्ड परीक्षा: सर्दियों की छुट्टियों में भी बोर्ड छात्रों की पढ़ाई जारी

- पिछले 5 साल के प्रश्नपत्रों से कराई जा रही प्रैक्टिस, जिले में करीब 20 हजार छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा, 22 जनवरी से प्री-बोर्ड को लेकर तैयारी तेज - 40 से 60 फीसदी सवाल पुराने पेपर से, छुट्टियों में भी पढ़ाई जारी - ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रश्नपत्र उपलब्ध, छात्रों से लगातार संपर्क में शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी बोले नियमित अभ्यास से फेल होने की संभावना नहीं गुरुग्राम,संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सर्दियों की छुट्टियों के बावजूद छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह जारी है। इन दिनों छुट्टियों के दौरान छात्र घर से ही अध्ययन कर रहे हैं, जबकि शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से उनसे लगातार जुड़े हुए हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो और बोर्ड परीक्षा की तैयारी निरंतर चलती रहे। 16 जनवरी से छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने हैं। ऑनलाइन कनेक्टिविटी से पढ़ाई, शिक्षक हर समय संपर्क में: छात्रों को मोबाइल, टैब और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं दी जा रही हैं। शिक्षक नियमित रूप से विषयवार पढ़ाई करवा रहे हैं और छात्रों की शंकाओं का समाधान भी तुरंत किया जा रहा है। कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, वीडियो कॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है, जिससे पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। पुराने प्रश्नपत्रों से अभ्यास पर विशेष जोर: छात्रों को पिछले पांच वर्षों के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों से नियमित प्रैक्टिस करवाई जा रही है। शिक्षकों का मानना है कि 40 से 60 प्रतिशत प्रश्न पुराने पेपर से मिलते-जुलते होते हैं। इससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने, समय प्रबंधन और प्रश्नों को सही तरीके से हल करने में मदद मिलती है। अच्छी लिखावट और उत्तर प्रस्तुति की भी ट्रेनिंग: परीक्षा की आदत विकसित करने के लिए छात्रों से उत्तर पुस्तिका के प्रारूप में लिखने का अभ्यास कराया जा रहा है। इससे उनकी लिखने की गति, स्पष्टता और उत्तरों की प्रस्तुति बेहतर हो रही है। शिक्षकों द्वारा यह भी समझाया जा रहा है कि किस प्रश्न में कितने शब्द लिखने हैं और उत्तर को कैसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। प्री-बोर्ड से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश: 22 जनवरी से शुरू होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभी से छात्रों की तैयारी करवाई जा रही है। नियमित अभ्यास और ऑनलाइन मार्गदर्शन से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर परीक्षा परिणाम पर पड़ने की उम्मीद है। अभिभावकों को भी मिल रहा फायदा: घर से पढ़ाई होने के कारण अभिभावक भी बच्चों की तैयारी पर नजर रख पा रहे हैं। इससे बच्चों में अनुशासन बना हुआ है और अभिभावकों को संतुष्टि मिल रही है कि छुट्टियों में भी पढ़ाई सही दिशा में चल रही है। छुट्टियां में कांसेप्ट क्लियर हो रहे छात्रों के: साइंस शिक्षक अनिल कुमार का कहना है कि सर्दियों की छुट्टियों में ऑनलाइन कक्षाएं बोर्ड छात्रों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही हैं। और मैथ शिक्षक राकेश यादव ने बताया कि कॉन्सेप्ट क्लियर करना और गणित में लगातार प्रैक्टिस करना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को न्यूमेरिकल, डायग्राम आधारित और हाई-वेटेज प्रश्नों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। इससे छात्रों की समझ मजबूत हो रही है और समय प्रबंधन में भी सुधार आ रहा है। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह की निरंतर तैयारी से छात्र प्री-बोर्ड और मुख्य बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। वहीं शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्थित तैयारी से न केवल छात्रों का तनाव कम होगा, बल्कि जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी बेहतर होगा। नियमित अभ्यास, शिक्षकों का मार्गदर्शन और ऑनलाइन सपोर्ट छात्रों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। सर्दियों की छुट्टियों में भी छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखना विभाग की प्राथमिकता है। ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक पूरी तरह छात्रों के संपर्क में हैं। यदि छात्र पिछले पांच साल के प्रश्नपत्रों की गंभीरता से प्रैक्टिस करते हैं और नियमित लेखन अभ्यास करते हैं, तो उनके फेल होने की संभावना न के बराबर रहती है। विभाग का प्रयास है कि हर छात्र बेहतर तैयारी के साथ बोर्ड परीक्षा में शामिल हो। - इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsStudents Continue Board Exam Preparations During Winter Break with Online Support
;;;