तीन बाजारों से अतिक्रमण हटेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में एचएसवीपी की तरफ से विकसित तीन बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दुकानदारों को समझाने के बाद यदि वे नहीं मानते हैं तो जुर्माना और सामान जब्त किया जाएगा। इसके अलावा दुकानदारों को कूड़े के प्रबंधन और पॉलीथिन के उपयोग पर भी ध्यान देने के लिए कहा जाएगा।

तीन बाजारों से अतिक्रमण हटेगा

गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में एचएसवीपी की तरफ से विकसित तीन बाजार (मार्केट) में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती की तैयारी की जा रही है। नोडल अधिकारी, तोड़फोड़ आरएस बाठ की तरफ से पहले दुकानदारों को दो-तीन दिन समझाया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। डीटीपी के मुताबिक सेक्टर-22, 23 और 31 की मार्केट में भारी अतिक्रमण है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ी पटरी लगवाई हुई है। कुछ दुकानदारों ने बरामदे में सामान रखा हुआ है। कुछ ने तो पार्किंग परिसर में कब्जा किया हुआ है। इस वजह से इस मार्केट में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि इन सेक्टरों की आरडब्ल्यूए की तरफ से मार्केट में अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई है। बाठ ने बताया कि कई बार दुकानदारों को समझाया जा चुका है, लेकिन वे मान नहीं रहे हैं। एकाध बार फिर वह दुकानदारों को समझाएंगे। यदि वे नहीं मानते हैं तो सख्ती बरती जाएगी। उनके ऊपर जुर्माना किया जाएगा। सामान को जब्त किया जाएगा। रेहड़ियों को तोड़ा जाएगा।बाठ ने बताया कि उनकी योजना इन तीनों मार्केट को आदर्श बनाने की है। इसमें दुकानदारों का सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक दुकानदार को दो डस्टबीन रखने का आग्रह किया जाएगा। एक में गीला कूड़ा डालने और एक में सूखा कूड़ा डालने का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा दुकानदारों से आग्रह किया जाएगा कि वे दुकान में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करें। ऐसा करने पर उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।